Thursday, 6 October 2016


        Kshatriya Rajput Sabha Office Bearers 

                               (2015-2018)        

            KUTBHIGUDA, SULTAN BAZAAR, HYDERABAD


 
श्री विजय बहादुर सिंह (संरक्षक)  जी का जन्म आजमगढ़ उत्तर प्रदेश में हुआ, उनके माता जी और पिताजी का नाम श्रीमती मुलुर देवी और रामनाथ सिंह है. उनके धर्मपत्नी का नाम श्रीमती निर्मला सिंह है और दो पुत्र अजय सिंह और संजय सिंह.

उनकी उच्च शिक्षा के लिए वह वर्ष 1963 में हैदराबाद आए और डिग्री की पढ़ाई की. बाद वह एक निजी संगठन में काम किया. तत्पश्चात उन्होंने वर्ष 1970 से 2001 तक  स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद में कार्यरत रहे और चीफ केशियर के पद का कार्य संभाल और स्वेच्छापूर्ण सेवानिवृत्ति ले कर समाज की सेवा मे अपना समय ज्यादा देने का निस्चय लिया और आज हमे गर्व होता है की आजमगढ़ उत्तर प्रदेश से आकर हैदराबाद और अपने राज्य मे समाज मे हर किसी को वह नाम और उनके निवास के पते के साथ याद रखते है.

क्षत्रिय राजपूत सभा सरूरनगर बस्ती समिति द्वारा समाज मे उनकानाम जुड़ा है,  जो  सर्वप्रथम वर्ष 1992 मे सरूर नगर बस्ती समिति के  कोषाध्यक्ष  पद के रूप में चुने गए. वर्ष 1993 में उन्होंने सरूर नगर बस्ती समिति सचिव के रूप में नामित किये गए. 1997 केंद्रीय चुनावों में उन्हे सभा के कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया. वह लगातार 12 साल तक सभा के कोषाध्यक्ष थे. 2009 केंद्रीय चुनावों  में उन्होंने सभा के महासचिव के पद के लिए चुने गए. वर्ष 2015 के केंद्रीय चुनावों  में उन्हे सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में चुने गए. तथ द्वारा राजपूत ट्रस्ट बोर्ड के मूल न्यास विलेख अनुसार न्यासी अध्यक्ष बने.

एस. गणेश सिंह   (संरक्षक) एवं  दूसरा संरक्षक परिवार सदस्य  22 वर्ष पहले आजीवन सदस्य बने, जो सभा के रिकॉर्ड अनुसार क्रमांक 13 संस्मारिका 1994 दर्ज किया गया है . उनके माता जी और पिताजी का नाम श्रीमती अनुसूया बाई और भीकम सिंह है. उनके धर्मपत्नी का नाम रंजना  (संरक्षक) और पुत्र ऋषि चरण सिंह  (संरक्षक) और साई चरण सिंह  (संरक्षक) और पुत्री का नाम परिणीता   (संरक्षक)है.  मगर सभा मे ज्यादा आना जाना नहीं था. उनके और महात्मा सिंह जी का अनुरोध था की सीताफलमण्डी बस्ती समिति बनाये, और उस समय क्षत्रिय गौरव बी वी जगदेव सिंह जी सिकंदराबाद क्षेत्र के कार्यवाहक थे और केंद्रीय कार्यालय मे सचिव के पद पर थे, उनके प्रोत्साहन द्वारा सीताफलमण्डी बस्ती समिति का घट्न किया गया,  उनको सीताफलमण्डी बस्ती समिति का सचिव बनाया गया. उनको सभा और समाज के कार्यक्रमु मे विजय बहादुर सिंह जी  का  लगन और  जगदेव सिंह  जी  का  प्रोत्साहन साथ मिला.  कुछ वर्ष बाद नए लोगो को प्रोत्साहि करने  के लिए बी वी जगदेव सिंह उन्हे प्रेरित किया और सभा के आयोजन सचिव के पद के लिए  निर्वाचित किया गया.. सभा के निर्देशो के तहत  उत्साह से तन मन धन से काम किया  और इस पद पर छह वर्ष तक रहे.
आप सभी के आशीर्वाद से वर्ष 2009 और 2012 मे उन्हे सभा के कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किये गए. कोषाध्यक्ष पद मे भी वे अपने कार्य को सफलातापूर्वक निभाया,, और कोषाध्यक्ष कार्यकाल 2009-2015 के अवधि मे आज तक उन्हे दिया गया उत्तरदायित्व बखूभी निभाया और आजीवन सदस्यो की  संख्या 70 से 2500 एवं संरक्षक 4 से 204 तक बढ़ाया.  इस कार्य के लिए सभी का सहियोग मिला, वे कहा कभी नहीं भूल सकते अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह को  जिन्होंने उन्हे प्रोत्साहित किया. सभी कार्यकारिणी सदस्यों, आयोजन सचिव  को धन्यवाद् देते है जो सदस्यता पंजीकरण में समर्थन और साथ मिला.






 




No comments:

Post a Comment